1st Nov Ad

आरएसएस प्रमुख भागवत ने याद दिलाया गांधी का संदेश

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

अयोध्या: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु श्री राम के बाल रूप के विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज समपन्न हुआ। टीवी, मोबाइल जैसे माध्यमों से पूरे देश और दुनिया ने रामलला की अद्भुत छवि के दर्शन किए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रामलला के गर्भगृह के अंदर पूजा अर्चना की। पूजा करने के बाद मंदिर से बाहर आकर मोहन भागवत ने महात्मा गांधी के संदेश याद दिलाए।

भागवत ने अपने भाषण में कहा कि आज के आनंद का वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है। इस आनंद को पाने के लिए पिछले 500 सालों में कितने ही लोगों ने खून-पसीना बहाया है। उनके लिए हम सभी कृतज्ञ हैं। रामलला के साथ भारत का स्वाभिमान लौट आया है। उन्होंने कहा कि देश भर के छोटे-छोटे मंदिर में रामभक्तों के अंदर भारी उत्साह की लहर है। इस दौरान भागवत ने पीएम मोदी की तारीफ करत हुए कहा कि पीएम मोदी ने आज की पूजा के लिए कठोर व्रत रखा है। उन्होंने पीएम मोदी को एक तपस्वी बताया।