1st Nov Ad

सुनील अर्कवंशी फिर बने सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, मिला बुंदेलखंड का प्रभार

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से सुनील अर्कवंशी पर भरोसा जताते हुए उन्‍हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके अलावा उन्हें बुंदेलखंड का प्रभारी भी बनाया गया है। सुनील पर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि हरदोई से ताल्लुक रखने वाले सुनील अर्कवंशी लंबे समय से सुभासपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने जिले में पार्टी का एक बड़ा वोट बैंक तैयार किया है, जिसका असर पूर्व में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में देखने को भी मिला। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर सुनील अर्कवंशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय कमेटी एवं प्रदेश कमेटी का आभार प्रकट किया है।

सुनील अर्कवंशी फिर बने सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, मिला बुंदेलखंड का प्रभार

सुभासपा का चुनाव चिन्‍ह भी बदला

सोमवार को ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की थी, जिसमें ओमप्रकाश राजभर को फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया और पार्टी के छड़ी सिंबल को भी बदल दिया गया। अब सुभासपा चाबी चुनाव चिह्न का प्रचार आगामी चुनावों में करेगी।

बताते चलें कि बीते लोकसभा चुनावों में सुभासपा एनडीए गठबंधन में शामिल रही। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर अच्छा वोट बैंक होने के बावजूद पार्टी कोई करिश्मा नहीं कर पाई। ऐसे में यूपी में 10 सीटों पर होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में अगर सुभासपा अच्छा प्रदर्शन जमीन पर कर पाई तो उसे आने वाले समय में फायदा हो सकता है।