सपा में होगी स्वामी प्रसाद मौर्य की वापसी! अखि‍लेश यादव ने दिए ये संकेत

लखनऊ: अपने बयानों और फैसलों को लेकर अक्सर ही सुर्ख़ियों में रहने वाला फायरब्रांड नेता सवामनी प्रसाद मौर्या को लेकर बड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। रजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं की स्वामी प्रसाद मौर्य फिर से समाजवादी पार्टी के चक्कर लगा रहे हैं। पिछले महीने ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के एमएलसी पद और सदस्यता से इस्तीफा देकर अपनी खुद की पार्टी बना ली थी। लेकिन माहौल न बनता देख अब वो वापस समाजवादी पार्टी की तरफ मोहब्बत का पैगाम भेज रहे हैं।

सूत्रों का दावा है स्वामी ने कुछ दिन पहले अखिलेश यादव से मुलाकात भी की और पार्टी में वापसी की गुहार लगाई। वहीँ, जब पत्रकारों ने स्वामी प्रसाद पर अखिलेश यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा की स्वामी प्रसाद कब सपा छोड़कर गए थे मुझे नहीं मालूम। ऐसा प्रतीत होता है स्वामी की वापसी के लिए सपा का दरवाजा खुल सकता है।