21st Nov Header Ad

पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुरू किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ नाम का कैंपेन, की ये अपील 

नई दिल्‍ली: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार (29 मार्च) को एक वॉट्सऐप अभियान शुरू किया। इसके जरिए उन्‍होंने लोगों से अपने पति का समर्थन करने की अपील की।

सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि उनके पति ने देश में ‘सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों’ को चुनौती दी है। उन्होंने लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के जरिए मुख्यमंत्री केजरीवाल का समर्थन करने को कहा है। उन्‍होंने वीडियो संदेश में कहा कि केजरीवाल जी ने कल जो कुछ भी कोर्ट के सामने बोला है, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। वे सच्चे देशभक्त हैं। इसी तरह से हमारे स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों से लड़ते थे।

मैं खुद जेल जाकर दूंगी एक-एक मैसेज

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि क्या आप इस लड़ाई में अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे? मुझे यकीन है कि हम यह लड़ाई मिलकर लड़ेंगे। हम आज से एक अभियान शुरू कर रहे हैं- ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’। उन्‍होंने कहा कि आज से एक अभियान शुरू किया जा रहा है। इसका नाम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के समर्थन में व्हाट्सएप नंबर 8297324624 पर दुआएं, प्रार्थनाएं और संदेश लिखकर या ऑडियो-वीडियो के जरिए दे सकते हैं। आप सभी लोग केजरीवाल जी से प्यार करते हैं। हर परिवार के सदस्य हमें मैसेज भेजें। आपका एक-एक मैसेज मैं खुद जेल में जाकर देकर आऊंगी।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हिरासत में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को एक अदालत ने ईडी की उनकी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी।