21st Nov Header Ad

इस तारीख से शुरू होंगी परिणीति-राघव की शादी की रस्में | #Ragneeti

परिणीति चोपड़ा और आप लीडर राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप लीडर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और तैयारियों जोरो-शोरो से चल रही हैं. इनकी शादी में सिर्फ फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल होने वाले हैं. परिणीति और राघव उदयपुर में सात फेरे लेंगे। शादी उदयपुर के द ओबेरॉय उदयविलास होटल में होने वाली है. दोनों 25 सितंबर को फेरे लेंगे. शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार 22 सितंबर को उदयपुर पहुंच जाएंगे. प्रियंका और निक भी इस शादी में शामिल होने वाले हैं. बता दें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी. रिंग सेरेमनी में फैमिली और कुछ खास दोस्त पहुंचे थे. प्रियंका चोपड़ा भी इस फंक्शन में शामिल हुई थीं.