बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के ब्लॉक मंझगवा की ग्राम पंचायत प्रहलादपुर मे अस्थाई गौशाला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोवर्धन के अवसर पर निराश्रित गोवंश पशुओं का पूजन किया।उन्होंने अपने संबोधन में मौजूद ग्रामीण व कार्यकर्ताओं से कहा वह अपने गोवंश पशुओं को दूध पीने के बाद न छोड़े, उन्होंने सनातन धर्म में गाय का महत्व बताते हुए औषधीय में भी इसके दूध की उपयोगिताओं को बताया। यहां पर सांसद धर्मेंद्र कश्यप, नत्थू लाल लोधी, जिला पंचायत सदस्य चमन लाल, प्रभाकर शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना, ग्राम प्रधान सुजेंद्र सिंह फौजी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।