भाजपा ने किया वोटर चेतना कार्यशाला का आयोजन

भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में महानगर स्तरीय वोटर चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बरेली । भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में महानगर स्तरीय वोटर चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की गई सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष/ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह और विशिष्ट अतिथि महानगर प्रभारी राकेश गुप्ता‌ रहे । कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा के वोटर पुनरीक्षण अभियान से नव मतदाताओं में जागरुकता आएगी व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के महत्व का पता चलेगा । उन्होंने कहा 27 अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पार्टी वोटर चेतना अभियान शुरू करेगी । 29 अक्टूबर को सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ता अभियान में जुटेंगे। मंडल स्तर पर भी कार्यशालाओं का आयोजन होगा।

भाजपा ने किया वोटर चेतना कार्यशाला का आयोजन
भाजपा ने किया वोटर चेतना कार्यशाला का आयोजन

30 अक्टूबर से 5 नवंबर और 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक घर घर संपर्क का विशेष अभियान चलेगा । उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाया और घर घर जाकर लोगों के मध्य प्रचार करने का संकल्प दिलाया ।
भाजपा महानगर प्रभारी राकेश गुप्ता ने कहां महानगर की दोनों विधानसभा मैं कमेटियों का गठन किया गया है उन्होंने कहा की मतदाता चेतना महाअभियान का उद्देश्य नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना और मतदाता सूची के पुनरीक्षण मैं पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष/ ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह,महानगर प्रभारी राकेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डॉक्टर के एम अरोड़ा, गुलशन आनंद, पंडित राम गोपाल मिश्रा , पुष्पेंद्र शर्मा,वोटर चेतना अभियान संयोजक विष्णु शर्मा, सहसंयोजक विष्णु अग्रवाल, शहर विधानसभा प्रत्तेश पांडे, शीतल गुलाटी, कैंट विधानसभा देवेंद्र जोशी, सूर्यकांत मौर्य, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रभु दयाल लोधी, अमरीश कठेरिया, जीपीएस पाल, राजकिशोर कश्यप, ओम प्रकाश लोधी, योगेश कुमार, अनीस अंसारी, ज्ञान प्रकाश लोधी, मनोज कपूर, मोहित तिवारी, कन्हैया राजपूत, नरेंद्र मौर्य, राम बहादुर मौर्य, पुष्पेंद्र पटेल, विक्रम शर्मा, विक्रम सिंह, राजीव गुप्ता, अमन सक्सैना,विशाल गुप्ता, पुष्पेंद्र शुक्ला समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।