मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा नूरी मस्जिद से नीम के नीचे होते हुए पुलिया चौराह तक निकली

बरेली । इज़्ज़त नगर क्षेत्र में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा, पर्यावरण एवं सेवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, द्वारा तिरंगा यात्रा बरेली शरीफ में निकाली । यह तिरंगा यात्रा नूरी मस्जिद से नीम के नीचे होते हुए पुलिया चौराह तक निकली। इस यात्रा के मुख्य अतिथि हाजी जहीर अहमद प्रदेश संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा, पर्यावरण एवं सेवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, साथ में ठाकुर राजा रईस राष्ट्रीय संयोजक, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ, सेवा पर्यावरण एवं सेवा प्रकोष्ठ, एवं इस्लाम सुल्तानी , राष्ट्रीय सहसंयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा, पर्यावरण एवं सेवा प्रकोष्ठ एवं जिले भर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।