21st Nov Header Ad

अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किए महाकाल के दर्शन

अक्षय कुमार भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे.

अक्षय कुमार शनिवार सुबह भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे. आज वह अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं और महाकाल के दर्शन करके उन्होंने इसे और खास बनाया है. अक्षय अपने परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर के दरबार में शनिवार सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए. उन्होंने क्रिकेटर शिखर धवन के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर भारतीय टीम की जीत और देश की उन्नति व तरक्की के लिए प्रार्थना की. अक्षय ने भगवान महाकाल के दरबार में सबसे आगे बैठकर भस्म आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. क्रिकेटर शिखर धवन ने भी भस्म आरती में शामिल होकर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की. अक्षय कुमार ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने देश की तरक्की और उन्नति की प्रार्थना की है.

https://youtube.com/shorts/V5c3C-4MCyg?si=oa8g2Haxome6FcJ9