बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार की फिल्मों के बीच कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बावजूद हनुमान अंश थमने का नाम नहीं ले रही है।
खास बात यह है कि रिलीज के छठे हफ्ते में भी ‘हनुमान अंश’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 फिल्म बनी हुई है। 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ 200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली सबसे कम बजट की भारतीय फिल्म बन गई है।
शुरुआत में धीमी थी फिल्म की रफ्तार
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख की कमाई की थी। शुरुआती दो हफ्तों में भी फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा और इसकी नेट कमाई सिर्फ 1.48 करोड़ तक पहुंची थी।
इसके बाद फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने लगी और इसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आया। 16वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया। इसके बाद फिल्म ने तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया।
चौथे हफ्ते में फिल्म ने करीब 61 करोड़ कमाए, जबकि पांचवें हफ्ते में इसकी कमाई बढ़कर करीब 90 करोड़ हो गई। छठे हफ्ते के छठे वीकेंड की शुरुआत भी शानदार रही। रिलीज के 36वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 10.50 करोड़ की नेट कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 174 करोड़ हो गया।
इस फिल्म को छोड़ा पीछे
- ‘हनुमान अंश’ अभी विदेशों में रिलीज नहीं हुई है।
- ऐसे में फिलहाल इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई भी करीब 205 करोड़ है।
- फिल्म ने अब 200 करोड़ के वर्ल्डवाइड क्लब में एंट्री कर ली है।
- महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सबसे कम बजट में 200 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बनाया है।
- इस मामले में उसने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसका बजट करीब 15 करोड़ बताया गया था।