हैदराबाद: पेरिस में प्रियंका चोपड़ा और जेनिफर लॉरेंस की मुलाकात और उनके लुक्स की काफी चर्चा हो रही है. फाउंडेशन लुई वुइटन में हुए इस इवेंट में तीन उभरते हुए डिजाइनर्स को दिखाया गया, जिन्होंने अपने अनोखे और नए तरह के काम से जूरी को प्रभावित किया. जेनिफर लॉरेंस और प्रियंका चोपड़ा जोनस ने यंग फैशन डिजाइनर्स के लिए 13वें एलवीएमएच प्राइज में फैशन इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों के साथ शिरकत की. इस खास इवेंट से प्रियंका औक जेनिफर की खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इवेंट के दौरान प्रियंका और जेनिफर ने एक प्यारा पल शेयर किया, जिसने ऑनलाइन फैंस का ध्यान खींचा. ये दोनों हसीनाएं अपने ग्लैमरस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. दोनों एक-दूसरे के साथ बातचीत करते, हंसते और अच्छा समय बिताते हुए देखी गईं. नौ फाइनलिस्ट्स को एक पैनल के सामने अपनी बात रखनी थी, जिसमें फैशन की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं.
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फैरेल विलियम्स के साथ भी कुछ पल बिताए. जेनिफर लॉरेंस ने जूली केगेल्स को प्रतिष्ठित एलवीएमएच प्राइज देकर अहम भूमिका निभाई. डेल्फिन अर्नाल्ट ने आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘एक बार फिर, मुझे फ़ॉन्डेशन लुई वुइटन में इस प्रतिष्ठित जूरी के सदस्यों का स्वागत करने का सम्मान मिला. मैं आज यहां मौजूद तीन हस्तियों- जेनिफर लॉरेंस, प्रियंका चोपड़ा जोनस और उरासाया स्पेरबुंड का भी धन्यवाद करना चाहती हूं.’
जूरी में फैरेल विलियम्स, जोनाथन एंडरसन, सारा बर्टन, मारिया ग्राजिया चिउरी, निकोलस गेस्किएर, स्टेला मेकार्टनी, जैक मैकुलॉ और लाजारो हर्नांडेज़, कैमिली मिसेली, निगो, फोबे फ़िलो और माइकल राइडर शामिल थे. एलवीएमएच प्राइज की फाउंडर और डिओर की CEO डेल्फिन अर्नॉल्ट भी इस इवेंट में शामिल हुईं.
प्रियंका का पेरिस दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वह बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगहों पर अपने काम में बहुत व्यस्त हैं. इस एक्ट्रेस के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनमें एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ भी शामिल है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी
प्रियंका का पेरिस दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वह बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगहों पर अपने काम में बहुत व्यस्त हैं. इस एक्ट्रेस के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनमें एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ भी शामिल है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के अप्रैल 2027 में रिलीज़ होने की उम्मीद है.
वाराणसी’ के अलावा, वह निकोलस स्टोलर की कॉमेडी फिल्म ‘जजमेंट डे’ में विल फेरेल, ज़ैक एफ्रॉन और रेजिना हॉल के साथ नजर आएंगी. वह मीरा नायर की फिल्म ‘अमरी’ में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी, जिसमें वह मशहूर पेंटर अमृता शेर-गिल का किरदार निभाएंगी.