UP Ad 1 23rd Sep

MP Election 2023: हुजूर में असम सीएम सरमा बोले- सनातन के अंत की धारणा रखती है कांग्रेस

भोपाल: मध्‍य प्रदेश के हुजूर में चुनावी कैंपेन जोर पकड़ता नजर आ रहा है। शनिवार को हुजूर के नीलबड़ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रामेश्वर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। हिमंत बिस्‍व सरमा ने कहा कि कांग्रेस को वोट देना मतलब बाबर और औरंगजेब को विटामिन देना है, क्योंकि कांग्रेसी उसी मानसिकता के साथ चलते हैं, जो बाबर और औरंगजेब की थी। ये सनातन का अंत करने की धारणा रखते हैं।

Middle Ad 23rd Sep UP

असम सीएम सरमा ने कहा कि हम सबने देखा कि कर्नाटक में कांग्रेस के आते ही चीजें कैसे बदल गईं। तुष्टिकरण के चक्कर में कांग्रेस ने कर्नाटक में लव-जिहाद विरोधी कानून खत्म दिया। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस को प्रभु श्रीराम से एलर्जी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले उनके नेता और तथाकथित हनुमान भक्त श्रीराम जन्मभूमि को छोड़कर हर मंदिर का दौरा करते हैं, लेकिन वे राम लला के दर्शन कब करेंगे।

सीएम शिवराज ने एमपी के बीमारू राज्य का तमगा हटाया

हुजूर की जनता को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍व सरमा ने कहा कि मध्यप्रदेश से शिवराज सरकार के कारण बीमारू राज्य का तमगा हट पाया है। आज रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में हुज़ूर में भी विकास की गंगा बह रही है। रामेश्वर शर्मा दिन-रात सक्रिय रहने वाले कर्मशील व्यक्ति हैं। ये हुजूर के नेता नहीं बेटा है। इसलिए अपने बेटे को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दो।