Akhilesh Yadav Press Conference: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में राज्यसभा चुनाव को लेकर विधायकों के साथ बड़ी बैठक की। इसके बाद उन्होने मीडिया ब्रीफिंग भी की। उन्होने कहा की जो परीक्षा रद्द हुई उसकी खबरें सोशल मीडिया पर लगातार चलती रहीं। मैं जहां भी गया उनकी यही मांग थी पेपर दोबारा से हो। अखिलेश यादव ने कहा की सरकार की ये परीक्षा ही नही जितनी परीक्षा हुई सारे पेपर लीक हुए हैं।
अखिलेश ने कहा की सरकार खेल रही है ताकि गरीब नौजवन को नोकरी ना मिल पाए। 2017 दरोगा, ग्राम विकास अधिकारी का पेपर, फॉरेस्ट गार्ड, लेखपाल भर्ती ऐसे तमाम पेपर लीक हुए हैं। इतने पेपर लीक होने के बाद जीरो टोरलेन्स ही जीरो हो गयी, इस सरकार में पेपर लिक का खेल चल रहा है। नौजवानों के वर्दी पहनने के सपने को सरकार ने छीन लिया है। कुछ दिन पहले बीजेपी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की, कौन से निवेश आ गए, इनकी ये ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी सिर्फ कागजों में ही है। ये सरकार कैसी है जो नोकरी और रोजगार नहीं दे पा रही है, ये सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। ये नौजवन आने वाले समय में बीजेपी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।