राणा नायडू 2 को लेकर बड़ा अपडेट, फैंस के लिए होली पर आएगी खुशखबरी

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: टॉलीवुड स्टार वेंकटेश की पहली वेब सीरीज राणा नायडू बीते साल मार्च में नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज हुई। इस वेब सीरीज ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा। वेब सीरीज राणा नायडू की शानदार सफलता को देखते हुए बीते साल की नेटफ्लिक्‍स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि इस वेब सीरीज का सीजन 2 जल्द ही आएगा। अब राणा नायडू 2 लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा नायडू सीजन 2 की शूटिंग 25 मार्च, 2024 यानी होली के दिन से शुरू होने वाली है। इसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा। बताया जा रहा है कि करण अंशुमान और सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित राणा नायडू 2 में कुछ नए चेहरों के साथ सीजन 1 के कई किरदारों की वापसी होगी।

गौरतलब है कि वेब सीरीज राणा नायडू अमेरिकी टीवी सीरीज रे डोनोवन का भारतीय रूपांतरण है। इस सीरीज में राणा दग्गुबाती, अभिषेक बनर्जी, वेंकटेश, सुशांत सिंह, सुरवीन चावला, फ्लोरा सैनी, प्रिया बनर्जी, आशीष विद्यार्थी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

4.30 करोड़ घंटों से ज्‍यादा देखी गई राणा नायडू

नेटफ्लिक्स पर आई राणा नायडू ड्रामा वेबसीरीज भी लोगों को काफी पसंद आई है। नेटफ्लिक्स ने बताया कि इस वेब सीरीज को अभी तक 4.30 करोड़ घंटों से ज्यादा देखा गया है। दावा है कि यह हाई ऑक्टेन एक्शन वेब सीरीज है।

यह कहानी राणा नायडू की है, जो अपने पारिवारिक रहस्यों और व्यक्तिगत झगड़ों से जूझ रहा है। राणा दुनिया की समस्याओं का समाधान करता है, लेकिन वो मानता है कि एक समस्या है, जिसे वो नहीं सुलझा पा रहा है, वो उसकी अपनी समस्या है। इस वेब सीरीज को IMDB पर 7 की रेटिंग मिली है।