मुरादाबाद कोर्ट ने डांसर सपना चौधरी के केस में थाने से मांगी रिपोर्ट, 20 मई को अगली सुनवाई

मुरादाबाद: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के विरुद्ध चल रहे परिवाद में कोर्ट ने थाने से रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी। रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कोर्ट में डांसर सपना चौधरी के खिलाफ परिवाद दायर कराया था।

इस परिवाद में रामेश्‍वर ने बताया था कि मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में 11 जून, 2019 को हरियाणा की डांसर सपना चौधरी एक कार्यक्रम में आई थीं। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की थी। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। मामला एसीजेएम द्वितीय की अदालत में विचाराधीन है। परिवादी के वकील वैभव अग्रवाल ने बताया कि पत्रावली न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश की गई। कोर्ट ने पुलिस थाने से रिपोर्ट मांगी है।