1st Nov Ad

अब कश्मीर में शुरू होगी फिल्‍म ‘अल्फा’ की शूटिंग, आलिया के साथ बेटी राहा भी आईं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी एक्शन मूवी ‘अल्फा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन अब इसकी आगे की शूटिंग कश्मीर में होगी। फिल्‍म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक साथ एक्शन करती नजर आएंगी।

इससे पहले आलिया भट्ट और शरवरी ने मुंबई में फिल्म का एक शेड्यूल पूरा किया था। अब यह दोनों खूबसूरत हसीनाएं कश्मीर की ठंडी वादियों में शूट करने जा रही हैं। आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर अपनी बेटी राहा कपूर संग स्पॉट हुईं। वहीं, शरवरी ने कश्मीर में शूटिंग के लिए कमर कस ली है। दोनों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कश्मीर में होगी आगे की शूटिंग

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की घोषणा आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। आज आलिया बेटी राहा के साथ कश्मीर रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान आलिया भट्ट और राहा कुल लुक में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कश्मीर में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में मां के साथ आलिया रहेंगी। आलिया के साथ राहा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान शरवरी वाघ को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। वह भी ‘अल्फा’ की शूटिंग के लिए कश्मीर रवाना हो चुकी हैं।