11th Nov Header

Bareilly News: ट्रक ने तीन को रौंदा, दो की मौत; एक की हालत गम्भीर

घायल का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

Bareilly News: सड़क किनारे ट्रक ने रौंदा, जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उपचार चल रहा है। मृतक कपिल के भाई अमन श्रीवास्तव ने बताया कि रात में कपिल और अजय पुत्र वेदपाल दोनों भाई चाऊमीन का ठेला लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में फरीदपुर की तरफ से आ रहे 10 टायरा ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें कपिल की घटना स्थल पर मौत हो गई। अजय गंभीर रूप से घायल हो गया, साथ में गांव के ही अमरपाल ठेला के पीछे चल रहे थे वह भी चपेट में आ गए और उसकी भी मौके पर मौत हो गई। अजय गंभीर रूप से घायल हो गया उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।