UP Ad 1 23rd Sep

लखनऊ में पूर्व IAS अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ: राजधानी में पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या कर दी गई। ये घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर 22 की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Middle Ad 23rd Sep UP

शनिवार सुबह 71 वर्षीय दुबे गोल्फ खेलकर घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था। आलमारी में रखा सामान बिखरा था। मोहिनी दुबे को गले में फंदा लगाकर लटका दिया गया था। देवेंद्र नाथ दुबे पहले रायबरेली के कलेक्टर और इलाहाबाद के कमिश्नर रह चुके हैं।

कन्नौज के निवासी हैं देवेन्द्र नाथ दुबे

देवेन्द्र नाथ दुबे मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। पीसीएस से प्रमोट होकर वह आईएएस बने थे। वह रायबरेली जैसे बड़े शहर में डीएम रह चुके हैं। इसके अलावा प्रयागराज के कमिश्नर का पद भी उन्होंने संभाला है। मौजूदा समय वह पत्नी के साथ इंदिरा नगर में रहते हैं। देवेंन्द्रनाथ दुबे गोल्फ खेलने प्रतिदिन 5 कालीदास मार्ग स्थित गोल्फ क्लब जाते हैं। नौकरी के दौरान कई बड़े पदों पर रहे हैं। लंबे समय तक उन्होंने लखनऊ में भी नौकरी की है।