UP Ad 1 23rd Sep

लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण में मतदान जारी, संतकबीरनगर में वोट डालने आई बुजुर्ग की मौत

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 में शनिवार (25 मई) को छठे चरण में आठ प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। छठे चरण में अब तक 39.13 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा 54.80 फीसदी मतदान बंगाल में हुआ है, जबकि दिल्ली में सबसे कम 34.37 फीसदी वोटिंग हुई है।

Middle Ad 23rd Sep UP

राज्य  1 बजे तक मतदान

  • बिहार- 36.48%
  • हरियाणा- 36.48%
  • जम्मू-कश्मीर- 35.22%
  • झारखंड- 42.54%
  • दिल्ली- 34.37%
  • ओडिशा- 35.69%
  • उत्तर प्रदेश- 37.23%
  • पश्चिम बंगाल- 54.80%

उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 37.23 फीसदी मतदान

वहीं, यूपी में छठे चरण की 14 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं।

संतकबीरनगर के बेलहर थाना इलाके के मंझरिया पठान जलधारी देवी पत्नी बसंत उम्र 70 निवासी मंझरिया पठान टोला केवटलिया बूथ पर वोट डालने आई गेट पर ही चक्कर आने से बेहोश हो गईं, जिससे परिजनों ने लेकर सीएससी मेहदावल ले गए। उनको देखते ही डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।

एक बजे तक मतदान प्रतिशत

  • इलाहाबाद सीट- 34.06%
  • अंबेडकर नगर सीट- 41.59%
  • आजमगढ़ सीट- 38.37%
  • बस्ती लोकसभा सीट- 40.07%
  • भदोही लोकसभा सीट- 35.82%
  • डुमरियगंज लोकसभा सीट- 37.64%
  • जौनपुर सीट- 37.41%
  • लालगंज सीट- 38.12%
  • मछलीशहर लोकसभा सीट- 37.36%
  • फुलपुर सीट- 33.05%
  • प्रतापगढ़ लोकसभा सीट- 36.01%
  • संत कबीर नगर लोकसभा सीट- 36.99%
  • श्रावस्ती लोकसभा सीट- 36.74%
  • सुल्तानपुर लोकसभा सीट- 38.42%