गणेश चतुर्थी के मौके पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले पर सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। जिसमें बप्पा का ग्रैंड वेलकम किया गया।बॉलीवुड हस्तियों में सलमान खान अपनी भांजी के साथ पहुंचे, शाह रुख खान पत्नी गौरी बेटे अब्राम और बेटी सुहाना के साथ नज़र आये वही दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रश्मिका मंधना व बॉलीवुड के फेवरेट कपल सिद्धार्थ और किआरा भी दिखे।

