1st Nov Ad

हिना खान की मां को लग गया था सदमा, एक्‍ट्रेस ने ऐसे बयां किया दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: इन दिनों टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के कारण काफी तकलीफ झेल रही हैं। अभिनेत्री कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं और उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में उन्होंने किमोथेरेपी भी करवाई थी। वहीं, अब एक बार फिर उन्होंने अपने इस दर्द को सबके सामने बयां किया और बताया कि जब उनकी मां को ये खबर मिली तो वो सदमे में चली गई थीं।

हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ बेहद इमोशनल कर देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिना खान और उनकी मां सीढ़ियों पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर काफी उदासी देखने को मिल रही है।

हिना खान की मां को लग गया था सदमा, एक्‍ट्रेस ने ऐसे बयां किया दर्द

एक्‍ट्रेस ने लिखी ये बात

दरअसल, ये तब की तस्वीरें हैं, जब हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी अपनी मां को दी थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने बताया, ‘एक मां का दिल अपने बच्चों को महफूज जगह, प्यार और आराम देने के लिए दुख और दर्द का सागर पी सकता है।’ हिना ने आगे लिखा, ‘ये वो दिन था, जब मां को मेरे कैंसर की खबर मिली, ये सुनकर वो सदमे में थी। लेकिन, मुझे संभालने के लिए उन्होंने अपना दर्द भूलाने का रास्ता तलाश लिया।’

हिना खान की मां को लग गया था सदमा, एक्‍ट्रेस ने ऐसे बयां किया दर्द

एक्ट्रेस ने ये भी लिखा, ‘ये भी एक सुपरपावर है, जिसमें सिर्फ मां को ही मराहरथ हासिल होती है। उस वक्त उनकी दुनिया भी ढह रही थी, लेकिन उन्होनें मुझे अपनी बाहों में पनाह दी।’ हिना की इस पोस्ट पर अब उनके फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी प्यार बरसाया और उनको हिम्मत दी है। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने हेयरकट और किमोथेरेपी की भी झलक फैंस को दिखाई थी। इस दौरान उनकी बॉडी पर काले निशान भी हो गए थे।

हिना खान की मां को लग गया था सदमा, एक्‍ट्रेस ने ऐसे बयां किया दर्द