कांग्रेस की 11वीं लिस्ट में 17 प्रत्याशियों के नाम, कड़पा से शर्मिला रेड्डी को मिला टिकट

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार (2 अप्रैल) को चार राज्यों के 17 उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अब तक 231 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश की कड़पा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने वाईएस शर्मिला रेड्डी को टिकट दिया है।

कांग्रेस की बिहार के लिए ये पहली लिस्ट है, जिसमें दो मुस्लिम नेताओं को टिकट मिला है। मोहम्मद जावेद किशनगंज से मौजूदा सांसद हैं। अजीत शर्मा विधायक हैं। वहीं, तारिक अनवर पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक हैं और पार्टी का बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं।

भागलपुर सीट से अजीत शर्मा को टिकट

जानकारी के अनुसार, भागलपुर सीट को लेकर दिल्ली बैठक में काफी मंथन हुआ। कई नेता अजीत शर्मा के पक्ष में थे, लेकिन एक नेता अड़े रहे कि भागलपुर OBC की सीट है और यहां से OBC को ही लड़ाया जाए। काफी मंथन के बाद शर्मा के नाम पर मुहर लगी।

Congress 11th List

वहीं, आंध्र प्रदेश में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। राज्य में जगन मोहन रेड्डी की अगुआई वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की सरकार है। भाजपा के साथ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी का गठबंधन है। वहीं, जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

YSRCP का गढ़ माना जाता है कड़पा

कांग्रेस ने शर्मिला रेड्डी को कड़पा से टिकट दिया है। कड़पा YSRCP का गढ़ माना जाता है। विधानसभा चुनावों में जिले की 6 में से 5 सीट पर YSRCP ने रेड्डी कैंडिडेट ही उतारे हैं। YSRCP ने कड़पा से वाईएस अविनाश रेड्डी को टिकट दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में अविनाश कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे।