11th Nov Header

Rhea Chakraborty के भाई को मिली विदेश जाने की इजाजत

रिया और उनके परिवार को अपना पासपोर्ट इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया है.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने एमटीवी रोडीज़ गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक को विदेश जाने की इजाजत दी है. रिया और उनके परिवार को अपना पासपोर्ट इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया है. हालांकि, अब शोविक को कई शर्तों पर काम के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की अनुमति दी गई है, जिसमें उसके माता-पिता को अधिकारियों के पास अपना पासपोर्ट जमा करना भी शामिल है.