जब अरशद वारसी ने धोखे से बीवी के ड्रिंक में मिला दी थी बियर और उसके बाद..

अरशद वारसी और मारिया बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को लगभग 24 साल हो गए हैं और आज भी दोनों के बीच का प्यार बरकरार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरशद ने एक बार मारिया के साथ चीटिंग की थी। हालांकि यहां चीटिंग का मतलब उन्हें धोखा देना नहीं बल्कि उन्हें अपनी जिंदगी में लाने के लिए अरशद ने उनके साथ चीटिंग की थी। अरशद, मारिया को प्यार करने लगे थे। अरशद ने जब मारिया से अपने दिल की बात कही तो मारिया ने मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए अभी तैयार नहीं हैं। हालांकि अरशद को पता था कि मारिया उनसे प्यार करती हैं, लेकिन कह नहीं रहीं। अरशद ने भी ठान लिया था कि वह मारिया से उनके दिल की बात निकलवा कर रहेंगे।

मारिया की कोल्ड-ड्रिंक में मिलाई बियर
अरशद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों दुबई गए थे और वहां अरशद को एक मौका मिला मारिया के दिल की बात सुनने का। अरशद ने मारिया की कोल्ड-ड्रिंक में बियर मिक्स कर दी। नशा लगने पर मारिया ने फिर अरशद से अपनी फीलिंग्स शेयर की और कह दिया कि वह अरशद को प्यार करती हैं।

कैसे हुई मुलाकात
अरशद को डांस बहुत पसंद है और मारिया को भी डांस से प्यार था बस इसी के जरिए दोनों की मुलाकात हुई। 1991 में अरशद को एक कॉलेज में जज के तौर पर बुलाया जहां उन्होंने मारिया की परफॉर्मेंस देखी। बस उसी एक नजर में मारिया ने अरशद के दिल में खास जगह बना ली थी। अरशद ने उस दौरान मारिया को अपने डांसिंग ग्रुप का हिस्सा बनने का मौका दिया। उस वक्त मारिया ने मना कर दिया। इसके 3 महीने बाद दोनों फिर मिले कॉमन फ्रेंड्स के जरिए और इसके बाद मारिया ने उनके ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। बस यहीं से प्यार की शुरुआत हुई।

दोनों की शादी
साल 1999 में अरशद और मारिया ने 8 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी की। दोनों ने चर्च वेडिंग और निकाह किया। ऐसा कहा जाता है कि मारिया का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि मारिया का पति फिल्म इंडस्ट्री से हो, लेकिन अरशद से मिलकर, उनका लिविंग स्टाइल देखकर वे एक्टर से इम्प्रेस हुए।