केशव प्रसाद मौर्य का बयान: बिहार चुनाव के बाद अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ा

अंबेडकरनगर: अंबेडकरनगर दौरे पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला बोला. कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है.

सपा सरकार में अराजकता का माहौल था: इसलिए वह उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं. 2027 का चुनाव जीतने के लिए वह मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं. उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी, तो पूरे प्रदेश में अराजता का माहौल था. आए दिन हो रहे दंगे में आम जनता झुलस रही थी. आरोप लगाया कि उन्होंने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए. डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम भले ही अयोध्या हार गए, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार से बड़े पैमाने पर बदलाव आया है.

यूपी में निवेश के लिए सुरक्षित माहौल: डिप्टी सीएम ने कहा प्रदेश में निवेश के लिए सुरक्षित माहौल तैयार हुआ जिससे देश-विदेश की कंपनियां उद्योग लगाने के लिए आ रही हैं. अंबेडकरनगर में विकास के बड़े उद्योग स्थापित होंगे. इस जिले से भाजपा को भी बहुत उम्मीद है. आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा.

दुश्मनों के साथ फोटो खिंचवा रहे राहुल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष बना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. वह प्रधानमंत्री बनने के लिए देश के दुश्मनों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं. वह संसद के सदस्य बनने लायक नहीं है. मनरेगा योजना को पूरी तरह भ्रष्टाचार का द्योतक बताते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने इस योजना को नया नाम दिया है, जो आने वाले दिनों में विकास का वाहक बनेगी.

योजनाओं की जानकारी के लिए जन चौपाल: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के खजुरी में उन्होंने जन चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी और कई योजनाओं की सौगात भी दी है. विभिन्न योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित भी किया गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के अपने नारे के अनुरूप कार्य कर रही है. डबल इंजन की सरकार जनता की हर उम्मीद पर खड़ा उतरेगी.

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को नसीहत दी: उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इसलिए अधिकारी उनकी लाई गई शिकायतों को गंभीरता से सुनें और नियमानुसार निस्तारण भी करें. कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के खजुरी में उन्होंने जन चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी और कई योजनाओं की सौगात भी दी है. विभिन्न योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित भी किया गया.

जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरेगी बीजेपी: डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के अपने नारे के अनुरूप कार्य कर रही है. डबल इंजन की सरकार जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरेगी. अधिकारियों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इसलिए उनकी लाई गई शिकायतों को गंभीरता से सुनें और नियमानुसार निस्तारण भी करें.

पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक: खजुरी में जन चौपाल के बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक और जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की. केशव प्रसाद मौर्य ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के खजुरी में उन्होंने जन चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी और कई योजनाओं की सौगात भी दी. विभिन्न योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित भी किया गया है.