हैदराबाद: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलटी शो बिग बॉस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. कंटेस्टेंट्स के बीच तू-तू-मैं-मैं, यारी-दोस्ती और रोमांस के लिए मशहूर शो का 20वां सीजन आ गया है. बीती 6 सितंबर रविवार की रात बिग बॉस 20 का प्रीमियर हुआ. यहां, सलमान खान ने एक-एक घर के 16 कंटेस्टेंट्स को स्टेज पर बुलाकर दर्शकों से रूबरू कराया. इस बीच स्टेज शो भी हुए और कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल खुश किया. शो में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और मनोज तिवारी भी बतौर गेस्ट पहुंचे थे. दिनेश भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और मनोज तिवारी अपनी बेटी के साथ शो में आये थे. अब बिग बॉस 20 का वंडरलैंड घर कंटेस्टेट्स से भर चुका है. चलिए जानते हैं बिग बॉस 20 के 16 कंटेस्टेंट्स के प्रोफाइल बारे में, क्योंकि इस बार भी अलग-अलग क्षेत्र से कंटेस्टेंट्स को चुना गया है, जिसमें ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी भी शामिल हैं.
बिग बॉस 20 के 16 कंटेस्टेंट्स का प्रोफाइल
माही विज (स्टार कंटेस्टेंट)
टीवी की स्टार एक्ट्रेस माही विज की शो में सबसे लास्ट में एंट्री हुई. वह बतौर गेस्ट बिग बॉस के सीजन 9 और 13 में नजर आ चुकी हैं. टीवी एक्टर जय भानुशाली की पूर्व पत्नी माही ने कई टीवी सीरियल में काम किया है. माही के पॉपुलर टीवी में श्श्श्श्श.. कोई है, लागी तुझसे लगन, ना आना इस देश लाडो है. बता दें, मौजूदा साल में माही और जय ने अपनी 14 साल की शादी आम सहमति से तोड़ दी थी. फिलहाल वह अकेले अपने बच्चों को पाल रही हैं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 2.2M
रिति तिवारी (स्टार और इन्फ्लुएंसर कंटेस्टेंट)
भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी भी बिग बॉस 20 के घर में नजर आएंगी. रिती एक सिंगर, कंपोजर और डांसर हैं. शो में रिती गाती हुईं स्टेज पर पहुंची थीं. मनोज खुद अपनी बेटी रिती को बिग बॉस 20 के घर में लेकर पहुंचे थे और बेटी को शुभकामनाएं देकर चले गए. खुद मनोज तिवारी बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके हैं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 20.1K
उदिति सिंह (स्टार कंटेस्टेंट)
एक्ट्रेस उदिती सिंह भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनीं. वह टीवी एक्टर करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड हैं. करण-उदिती का 2022 में ब्रेकअप हो गया था. उदिती ने जाने जान (2023), ये दिल दिवाना (2025) और जस्सी वेड्स जस्सी (2025) जैसी फिल्मों में काम किया है. हिमेश रेशमिया के एल्बम ‘सुरूर 2021’ के टाइटल ट्रैक में एक्ट्रेस को बतौर लीड एक्ट्रेस इंट्रोड्यूस किया गया था.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 1M
अमन गांधी (स्टार कंटेस्टेंट)
टीवी एक्टर अमन गांधी 33 साल के हैं. वह नागिन 3, भाग्य लक्ष्मी, क्योंकि सास भी कभी बहु थी 3 जैसी पॉपुलर सीरियल में काम कर चुके हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 428K
गुल्लू (पॉपुलर इन्फ्लुएंसर कंटेस्टेंट)
पॉपुलर टीवी शो रोडीज व स्पिल्ट्सविला के पूर्व विजेता गुल्लू (कुशल तनवर) अब बिग बॉस में अपना जलवा दिखाएंगे. वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं. गुल्लू अपने इंस्टाग्राम पर मोटिवेशनल वीडियो शेयर करने के लिए मशहूर हैं. वह कैमरे के सामने अपना लाइफस्टाइल भी शो करते हैं. साथ ही उन्हें जिम करने का भी शौक है. अब देखना होगा कि गुल्लू बिग बॉस 20 के घर में अपने गेम में किस-किस को फंसाते हैं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 1.4 मिलियन
अरशिफा खान ( पॉपुलर इन्फ्लुएंसर कंटेस्टेंट)
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंटेस्टेंट्स में एक नाम पॉपुलर इन्फ्लुएंसर सैय्यद अरशिफा खान भी शामिल है. अरशिफा अपनी खूबसूरती के लिए अपने फॉलोअर्स के बीच पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो हैं, जिसमें उनका रिच लाइफस्टाइल भी नजर आता है. बता दें, बिग बॉस 20 के सभी कंटेस्टेट्स में से सबसे ज्यादा इंस्टा फॉलोअर्स अरशिफा के ही हैं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 29.1M
गेमर तन्मय (इन्फ्लुएंसर कंटेस्टेंट)
गेमिंग क्रिएटर तन्मय ScoutOP सिंह भी बिग बॉस 20 में पहुंच चुके हैं. तन्मय गेमिंग की दुनिया के उस्ताद हैं. वह सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को नई-नई गेम के बारे में बताते रहते हैं. बता दें, तन्मय को एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान जैसे टॉप इन्फ्लुएंसर ने बहुत शुभकामनाएं दीं. इनके अलावा कैरी मिनाटी ने भी तन्मय पर प्यार लुटाया.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 4.4M
यंग डीएसए (इन्फ्लुएंसर कंटेस्टेंट)
हिप-हॉप आर्टिस्ट Yung DSA बिग बॉस 20 में अलग लेवल का मनोरंजन करने जा रहे हैं. उनका असली नाम हर्ष विजय मचारे हैं. वह पुणे बेस्ड उभरते हुए हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं. उनका सोशल मीडिया उनके हिप-हॉप कंटेंट से भरा हुआ है.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 117K
मैरी कॉम ( वर्ल्ड पॉपुलर कंटेस्टेंट)
ओलंपिक बॉक्सर और भारत के लिए स्वर्ण पदक समेत कई मेडल जीतने वालीं मैरी कॉम अब बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स संग दो-दो हाथ करेंगी. हाल ही में वह अपने पति से तलाक के चलते चर्चा में आई थीं. मैरी के पति ने हाल ही में उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताई थीं, जिसे लेकर देशभर में लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था. अब हो सकता है कि मैरी अपनी पर्सनल लाइफ पर कुछ खुलासे करें.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 2M
लव गिल (पंजाबी स्टार कंटेस्टेंट)
इस बार बिग बॉस 20 के घर में पंजाबी गर्ल लव गिल पहुंची हैं. उनका पूरा नाम लवप्रीत कौर है. वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस काम करती हैं. वह एक मॉडल भी हैं. क्या लव गिल पंजाब की ‘कैटरीना कैफ’ शहनाज गिल की तरह जनता के दिलों में बस पाएंगी? बता दें, जनता के वोट के आधार पर उन्हें शो में एंट्री मिली हैं. उनका मुकाबला जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पॉपुलर हुईं रिया अहिर से हुआ था.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 613K
रोहेद खान (विदेशी कंटेस्टेंट)
बिग बॉस में एक बार फिर विदेशी कंटेस्टेंट देखने को मिलेगा. इसमें ऑस्ट्रियन एक्टर रोहेद खान का नाम शामिल है. वह जर्मन, इंग्लिश, दारी, फारसी और हिंदी जैसी भाषा को बड़ी आसानी से बोल लेते हैं. रोहेद की हिंदी सुन खुद सलमान खान भी शॉक्ड हो गये थे. रोहेद भोजपुरी फिल्म देखने के भी शौकीन हैं. बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर वह भोजुपरी स्टार आम्रपाली दुबे के साथ स्टेज पर पहुंचे थे, जहां एक्ट्रेस ने उन्हें भोजपुरी बोलना सिखाया. उनके काम की बात करें तो उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म तेजस में बतौर विलेन काम किया था. वह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मिया-छोटे मिया में भी नजर आ चुके हैं. फिल्म में वह एक उग्रवादी बने थे.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 30.5K
आम्रपाली दुबे (भोजपुरी कंटेस्टेंट)
इस बार बिग बॉस के घर में भोजपुरी का तड़का भी लगेगा. बिग बॉस 20 में भोजपुरी स्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पहुंच चुकी हैं. आम्रपाली अपनी खूबसूरती और गानों में लटके-झटकों से मशहूर हैं. वह भोजपुरी के तीनों स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव के साथ कई म्यूजिक सॉन्ग और फिल्में कर चुकी हैं. अब बिग बॉस 20 के घर में भोजपुरी हसीना क्या धमाल करती हैं, यह देखना बाकी है.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 6M
ईशा रिखी (ट्रेंडिंग कंटेस्टेंट)
बिग बॉस 20 का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन कंटेस्टेट पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी हैं. वह बीती 1 सितंबर को अपने पूर्व रैपर पति बादशाह से तलाक लेकर शो में पहुंची हैं. ईशा और बादशाह ने अपने इंस्टा पोस्ट में आमसहमति से अलग होने का एलान किया था. बादशाह और ईशा के तलाक की असली वजह क्या है?, इसका खुलासा एक्ट्रेस शो में एक ना एक दिन जरूर कर सकती हैं, लेकिन स्टेज पर सलमान खान ने ईशा को सलाह दी है कि वह लोगों को कुछ ना बताएं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 1.1M
काजी तौकीर (गुमनाम कंटेस्टेंट)
सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल (2005) के विनर काजी तौकीर को लोग लंबे अरसे बाद नेशनल टेलीविजन पर फिर से देखने जा रहे हैं. शो के फिनाले में काजी ने देश के सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह को हराया था. हालांकि आज भी दोनों दोस्त हैं और अपने हैंगओवर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. काजी ने फिल्म फैंटम में सॉन्ग अफगान जलेबी में कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर की थी. बता दें, काजी विनर होने के बाद भी गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे और वह एक बार बड़े पैमाने पर लोगों के सामने आ रहे हैं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 171K
आसिफ खान (स्टार कंटेस्टेंट)
देश की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक ‘पंचायत’ में दामाद के रोल से मशूहर आसिफ खान भी बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं. इस सीरीज के बाद ही एक्टर को ‘पंचायत के दामाद’ का टैग मिला है. हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. इस खबर के बाहर आने के बाद उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा था. वहीं, ठीक होने के बाद आसिफ ने अपने चाहनेवालों को अपना हेल्थ अपडेट दिया था. अब देखना होगा कि बिग बॉस 20 के घर में आसिफ खान को ‘दामाद’ वाला आदर-भाव मिलता है या नहीं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 235K
कनिका मान (स्टार कंटेस्टेंट)
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कनिका मान बिग बॉस 20 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. कनिका बधो बहु, गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12, नागिन सीजन 7 में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह रूहानियत, रक्षक इंडियाज ब्रेव और सुपर सुब्बू जैसी वेब-सीरीज में काम कर चुकी हैं. कनिका ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है, जिसमें दुआ कीजिए, कलमा, तू दिल मेरा, दूरियां, और इक मुंडा शामिल हैं. साल 2020 में कनिका को स्टालिश स्टार टीवी (फीमेल) का गोल्ड ग्लैम और स्टाइल अवार्ड भी मिला था. कनिका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स- 7.3M
कब-कहां देखें बिग बॉस 20?
सलमान खान का यह शो ऑनलाइन जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और नेशनल टेलीविजन कलर्स टीवी पर रात 10.30 से देख सकते हैं.