बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज के पहले एक बड़ा इतिहास रच दिया है. एक्ट्रेस ने दिल्ली के प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण दहन किया है. कंगना 50 साल के इतिहास में रावण का दहन करने वाली पहली महिला बन गई हैं. हालांकि, अपनी एक बड़ी गलती के कारण अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
