क्या हिमाचल शिफ्ट हो रहे आदित्य धर और यामी गौतम? टीम ने बताई पूरी सच्चाई

हैदराबाद: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके पति-फिल्ममेकर आदित्य धर सुर्खियों में हैं. इसी चर्चा के बीच, हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि यह कपल मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को अपना परमानेंट घर बनाने की प्लानिंग कर रहा है. हालांकि, आदित्य की टीम ने अब इन खबरों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया है.

बता दें, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आदित्य और यामी हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी घर बनाने पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट में इस कदम की वजह यामी का उस राज्य और अपने होमटाउन से जुड़ाव बताया गया था. साथ ही यह भी दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने गोहर में 25 एकड़ ज़मीन के साथ एक सदी पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी खरीदी है. हालांकि, आदित्य की टीम ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है.उन्होंने कहा, ‘नहीं. यह खबर कौन फैला रहा है?’

फिल्ममेकर और यामी गौतम के लिए एक और बड़ी उपलब्धि तब हासिल हुई, जब उन्हें ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मिले. 22 सितंबर को गुजरात में आयोजित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में यामी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि आदित्य को फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला.

यामी और आदित्य ने अपनी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक प्राइवेट रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात 2019 में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर काम करने के दौरान हुई थी और यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई. दोनों ने 2021 में शादी की और बाद में वे एक बेटे, वेदाविद के माता-पिता बने. वेदाविद का जन्म 2024 में हुआ था.

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बॉक्स-ऑफिस सफलता के बाद आदित्य चर्चा में हैं. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी ने दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, यामी अभी अपनी आने वाली फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन में बिजी हैं, जो 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है