एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के बिग बी कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन की शुक्रवार (15 मार्च) को एंजियोप्लास्टी हुई है। 81 वर्षीय महानायक को आज सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स कहना है कि अमिताभ को सुबह भारी सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल लाया गया था।
इसी बीच सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद शुभचिंतकों का आभार जताया है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सेट पर लगी थी अमिताभ को चोट
साल 2018 की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में एक एक्शन सीन करते समय उन्हें कंधे पर चोट आई थी। हालांकि यह चोट गंभीर नहीं थी। उन्हें बॉडी डबल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई लेकिन उन्होंने यह सीन खुद करना तय किया।
इससे पहले साल 2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के पैर की नस एक मेटल के टुकड़े से कट गई थी। सेट पर उनके काफ मसल से खूब खून बहा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।