UP Politics: प्रदेश अध्यक्ष अजय राय देंगे मूल मंत्र, कार्यालय में आज बड़ी बैठक

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी लगातार बैठकों के माध्यम से अपनी रणनीतियों पर मंथन कर रही है। इसी कड़ी में यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ प्रदेश कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होनी है।

इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी आदि शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा होगी। बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ पर पार्टी के एजेंडे को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी।

सभी 80 सीटों पर हमारी तैयारी है: अजय राय

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लगातार यह कह रहे हैं कि यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार में हुए कामों को लेकर भी जनता के बीच पहुंच रहे हैं और देश में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।